Friday, April 17, 2009

बदलिए अपने रिसाइकलबिन का नाम-(Change Recycle Bin Name)-

बदलिए अपने रिसाइकलबिन का नाम-(Change Recycle Bin Name)-विंडोज विस्टा में तो यह सीधे तरीके से हो जाता हैं लेकिन विंडोज एक्सपी में इसे इसे रीनेम करने का आप्शन ही नही आता.अगर आप भी अपने Recycle Bin का नाम बदलना चाहते हैं तो पढ़े यह आसन सा तरीका-

रन(RUN) कमांड खोलकर उसमे REGEDIT लिखकर इंटर की प्रेश करें.आपके इंटर करते ही Registry Editor नाम का विंडो खुलकर आ जायेगा .अब उसमे Edit आप्शन पर जाकर Find आप्शन पर क्लिक करें या कण्ट्रोल के साथ F प्रेस करें और उसमे टाइप करें 645FF040 इसके बाद Find Next पर क्लिक कर दे अब विडो के दाहिने तरफ आपको Default लिखा दिखाई देगा उस पर डबल क्लिक करें value data में जाकर अपना मनचाहा नाम लिखकर ओके कर दे उसके बाद रजिस्ट्री एडिटर को क्लोज करके डेस्कटॉप पर जाकर रिफ्रेश(Refresh) करें अब आपको Recycle Bin की जगह आपका मनचाहा नाम लिखा दिखाई देगा.
ध्यान दे -सर्च कराते समय -Match whole string only पर चेकमार्क किये बिना ही सर्च कराये


यहाँ पर क्लिक करें और आगे पढ़े ़ें...

Thursday, April 16, 2009

क्या यही प्यार हैं?,हाँ यही प्यार हैं(दो कहानियाँ)

आज मेरे एक मित्र ने एक नही दो स्क्रैप भेजे और दोनों मुझे इतने अच्छे लगे की मेरा लिखा न होने के बावजूद भी आप सब के लिए लगा दे रहा हूँ क्यूंकि इससे काफी कुछ सिखने को भी मिलेगा अब क्या मिलेगा ये तो आप पढने के बाद ही जानेंगे
क्या यही प्यार हैं? -एक चिडिया को एक सफ़ेद गुलाब से प्यार हो गया , उसने गुलाब को प्रपोस किया , गुलाब ने जवाब दिया की जिस दिन मै लाल हो जाऊंगा उस दिन मै तुमसे प्यार करूँगा , जवाब सुनके चिडिया गुलाब के आस पास काँटों में लोटने लगी और उसके खून से गुलाब लाल हो गया, ये देखके गुलाब ने भी उससे कहा की वो उससे प्यार करता है पर तब तक चिडिया मर चुकी थी इसीलिए कहा गया है की सच्चे प्यार का कभी भी इम्तहान नहीं लेना चाहिए, क्यूंकि सच्चा प्यार कभी इम्तहान का मोहताज नहीं होता है।

हाँ यही प्यार हें-एक बार एक लड़का था ! जो एक लड़की को अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करता था ! उसके परिवार वालो ने भी उसका कभी साथ नहीं दिया ,फिर भी वो उस लड़की को प्यार करता रहा लेकिन लड़की कुछ देख नहीं सकती थी मतलब अंधी थी ! लड़की हमेशा लड़के से कहती रहती थी की तुम मुझे इतना प्यार क्यूँ करते हो !में तुम्हारे किसी काम नहीं आ सकती में तुम्हे वो प्यार नहीं दे सकती जो कोई और देगा लेकिन वो लड़का उसे हमेशा दिलाषा देता रहता की तुम ठीक हो जोगी तुम्ही मेरा पहला प्यार हो और रहोगी फिर कुछ साल ये सिलसिला चलता रहता है लड़का अपने पैसे से लड़की का ऑपरेशन करवाता है लड़की ऑपरेशन के बाद अब सब कुछ देख सब सकती थी लेकिन उससे पता चलता है की लड़का भी अँधा था तब लड़की कहती है की में तुमसे प्यार नहीं कर सकती तुम तोह अंधे हो.में किसी अंधे आदमी को अपना जीवन साथी चुन सकती तुम्हारे साथ मेरा कोई future नहीं है ..तब लड़का मुस्कुराता है और जाने लगता है और उसके आखिरी बोल होते है take care of my eyes.(अपनी आँख जो उसे दे दिया होता है)।


यहाँ पर क्लिक करें और आगे पढ़े ़ें...

Monday, April 13, 2009

Delete My Computer icon from desktop& start menu(XPएवं VISTA उपयोगकर्ता के लिए)-


रन कमांड में जाकर GPEDIT.MSC लिखकर इंटर की प्रेस करें

अब कुछ इस तरह का आइकन आपको दिखेगा -

User configuration पर जाए फिर Administrative template पर जाकर क्लिक करें. desktop पर जाकर क्लिक करें फिर Remove Computer Iconon the desktop पर जाकर क्लिक करें Enable पर जाकर Apply और OK कर दें।अब इसे क्लोज करके डेस्कटॉप पर जाकर Refresh करें आपका काम हो गया।
कृपया ध्यान दे - माई कंप्यूटर आइकन दिखेगा नही लेकिन आप इसे रन कमांड और इसकी शोर्ट की(WIN+E) से इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
Remov My Computer icon on the desktop के ठीक नीचे Remove Recycle Bin icon on the desktop होता हैं अगर आप उसे भी जाकर ENABLE कर देंगे तो RECYCLE BIN भी डिलीट हो जायेगा।अगर आप आप डिलीट किये हुए माई कंप्यूटर और रिसाइकलबिन को फिर से पाना चाहते है तो इसे फिर से Not Configured पर करके Apply और OK कर दें और डेस्कटॉप पर जाकर रिफ्रेश करें आप फिर इसे पा जायेंगे।


यहाँ पर क्लिक करें और आगे पढ़े ़ें...

CTRL C(copy command) use not safe(If you want privacy)-

कन्ट्रोल सी (Ctrl+C)यानी- कॉपी कमान्ड( जिसका प्रयोग हम अपने डेटा को एक स्थान से दूसरे स्थान पे ले जाने के लिए करते है)का प्रयोग बहुत ही असूरक्षित कमान्ड हो सकता है यदि आप नेट उपयोगकर्ता हैं मुझे भी नही मालूम था मैं एक बार

अपने फ्रेंड के कम्प्यूटर पर अपना emai-id खोल रहा था और पासवर्ड मुझे याद नही था सो मैंने पेनड्राइव से पासवर्ड कॉपी करके पासवर्ड डाला तभी ये जानकारी मेरे हद से ज्यादा सरीफ दोस्त ने मुझे इस प्रकार बताया और दिखाया- जब हम कन्ट्रोल (Ctrl+C)का उपयोग करते हैं तो डेटा क्लिपबोर्ड में जाकर के सुरक्षित हो जाता हैं जब हम इन्टरनेट से कनेक्ट होते है और इस कमान्ड का उपयोग करते है तो यह डेटा इन्टरनेट से Java Script,ASP के द्वारा कहीं भी एक्सेस किया जा सकता है आप इस सच्चाई को इस प्रकार देख और कर सकते है- 1-कन्ट्रोल सी(Ctrl+C) के द्वारा आप किसी टेक्सट को कॉपी करें 2-इन्टरनेट एक्सप्लोरर खोले 3- इस पर क्लिक करें http://www.sourcecodesworld.com/special/clipboard.asp 4-अब आप अपने द्वारा टाइप किए गये टेक्स्ट को इस साईट के वेब पेज पर देख सकते है
आप ये भी सोच सकते हैं की ये खतरनाक और असूरक्षित कैसे?हुआ अरे भाई! अगर कही कोई आप के द्वारा टाइप किया हुआ आपका email-id का पासवर्ड,क्रेडिट कार्ड नम्बर कोई दूसरा पा जाए और उस पर अपना अधिकार जमा ले तो हुआ न खतरनाक और असूरक्षित


यहाँ पर क्लिक करें और आगे पढ़े ़ें...

तीन रास्ते

NEVER AFRAID-(क्यूंकि सफलता का कोई ना कोई रास्ता छुपा होता हैं)my dear friends कभी-कभी हमारे जिंदगी में कोई ऐसी समस्या आ जाती है की हमे लगता हैं की अब तो सरे रास्तें ही बंद हो गए हैं, लेकिन ऐसा नही होता हैं लगातार विचार करते रहने से कोई ना कोई रास्ता मिल ही जाता हैंIआप इस बात को एक इंसान के आपबीती द्वारा इस तरह से समझ सकते हैं-एक किसान पर साहूकार का काफी धन उधार हो चुका थाI किस्मत और मोसम दोनों बिगड़े और किसान की फसल ख़राब हो वादे के अनुसार साहूकार का उधार चुकाने का समय हो गया किसान सोच में था की ऐसी सिथ्ती में वह क्या करें?उसकी एक बेटी थी

वह काफी समझदार थी और अपनी समझदारी के लिए कई गाँव में जानी जाती थीI साहूकार ने किसान को क़र्ज़ देते समय यह शर्त रखी थी की या तो वह सारा उधर दे दे या फिर अपनी बेटी की शादी उसके साथ कर दे लोंगो ने इसे अन्यायपूर्ण शर्त बताया यह देखकर साहूकार ने एक नए तरीके से अपनी बात रखी जिसके अनुसार वह एक बॉक्स में दो पत्थर रखेगा एक काला और दूसरा सफ़ेद किसान की लड़की को उस बॉक्स में हाथ डालकर एक पत्थर निकालना होगा अगर काला पत्थर निकला तो उसे साहूकार के साथ शादी करनी पड़ेगी और किसान का क़र्ज़ माफ हो जाएगा और अगर सफ़ेद पत्थर निकला तो लड़की को साहूकार से शादी नही करनी होगी और न ही उसके पिता को क़र्ज़ चुकाना होगा इस दोरान यदि लड़की ने शर्त से मना किया किया तो किसान को उधार चुकाना होगाऔर जेल भी जाना पंडेगा किसान और उसकी लड़की ने शर्त मान ली सब लोग जमा हुए साहूकार ने बॉक्स में पत्थर डालते समय चालाकी दिखाई और दोनों पत्थर काले रंग के दाल दिए लड़की ने साहूकार को यह करते हुए देख ली औब लड़की के सामने तीन रास्ते थे -पहला की वह की वह चुपचाप पत्थर निकालकार साहूकार से शादी कर ले और अपनी जिन्दगी पिता की वजह से बलिदान कर दे दूसरा वह पत्थर निकलने से मन कर दे और और उसके पिता उधार चुकाए तीसरा ,वह लोगो को सच्चाई बता दे की साहूकार बेईमानी कर रहा हैं ,ऐसे में भी पिता को क़र्ज़ चुकाना पंडेगा लड़की ने पत्थर निकलने का निर्णय लिया उसने बॉक्स में हाथ डालकर पत्थर निकाला और अपनी मुट्ठी में बंद उस पत्थर को दूर फेक दिया पत्थर दूर जाकर और पत्थर में मिल गयालोगो ने पत्थर पहचानने को कहा तो उसने पत्थर ना पहचान पाने की असमर्थता के जताने के बाद माफी मंगाते हुए कहा की बॉक्स के अंदर बचे पत्थर को देखकर अभी भी फेसला लिया जा सकता हैं बॉक्स के अंदर एक ही काला पत्थर देखा गया जिससे लोगो ने मान लिया की लड़की ने सफ़ेद पत्थर ही निकाल कर कर फेका हैं और फिर फेसला लड़की के पक्ष में सुनाया गया


यहाँ पर क्लिक करें और आगे पढ़े ़ें...